बरेली, फरवरी 9 -- तेल-गैस संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार 'तेल एवं गैस बचाओ-हरित ऊर्जा अपनाओ' स्लोगन के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक ने झंडा दिखाकर किया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में तेल एवं गैस की बचत, वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग तथा साइकिल जैसे पर्यावरण-अनुकूल साधनों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टेरिटरी मैनेजर अजीत सेंगर, विक्रय अधिकारी सुशील वर्मा, डॉ. रजत सिंह राठौर, अमित श्रीवास्तव एवं क्षेत्र के एलपीजी वितरक एवं कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.