रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के 1/3 कंपनी एनसीसी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में- पिंक संडे ऑन साइकिल, थीम पर साइकिल रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में एकता, एकजुटता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। इसमें 25 सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेटों और 30 से अधिक सीनियर डिवीजन (एसडी) कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों ने महिलाओं के अधिकारों और समानता के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए साइकिल अभियान शुरू किया। कार्यक्रम एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.