घाटशिला, जनवरी 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन बुधवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। कमारीगोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर बहरागोड़ा प्रखंड के उप प्रमुख मनोरंजन होता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस प्रतियोगिता में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। साइकिल रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी चाकुलिया से 10 किलोमीटर दूर स्थित बेंद गांव और वहां से डाक बंगला परिसर लौटे। इसके बाद समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साइकिल रेस में राजनगर के हिंदू हांसदा ने प्रथम, राजनगर के सुंदर मुर्मू ने द्वितीय और राजनगर के पांडु महतो ने तृतीय स्था...