पटना, सितम्बर 16 -- कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में मंगलवार को महाराष्ट्र से आए साइकिल यात्री भाऊजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। कला संस्कृति निदेशक रूबी समेत अन्य अफसरों और कर्मियों को समाज सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश दिये। भाऊजी ने कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ हमें मिलकर आवाज उठानी चाहिए। दहेज पर खर्च होने वाला धन समाज और जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाए। वे भ्रूण हत्या के खिलाफ हैं और इसे रोकने के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान को भी जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। भाऊजी अब तक वे पूरे देश की छह बार परिक्रमा कर चुके हैं और लगभग छह लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। भाऊजी ने अपने जीवन को समाज सुधार और जागरूकता के संदेश देने के लिए समर्पित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...