गाजीपुर, जनवरी 31 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कमसार हाल के पास रोड अरंगी गांव निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय सरोज यादव विपरीत दिशा से साइकिल से जा रही एक लड़की टक्कर मार दिया। हालांकि लड़की को मामूली चोट आई और वह घर चली गई। लेकिन बाइक सवार सरोज यादव के सिर में गम्भीर चोट लगने से घायल हो गया। बाइक सवार को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...