उरई, दिसम्बर 10 -- माधौगढ़। ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव साइकिल भत्ते की बढ़ोत्तरी हेतु वर्तमान में चल रहे क्रमिक सांकेतिक आंदोलन के तृतीय चरण में 10 दिसंबर से क्षेत्रीय भ्रमण साइकिल से करेंगे। खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित आंदोलन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करके अवगत कराया है कि वर्तमान में देश जहां बुलेट ट्रेन सहित मंगलयान पर अपना उपग्रह उतार रहा है ,वहीं सचिव साइकिल से क्षेत्र भ्रमण हेतु मजबूर है। वाहन भत्ता उपलब्ध कराने हेतु संगठन सरकार से कई मर्तबा मांग चुका है, फिर भी साइकिल भत्ता दिया जा रहा है। सचिव साइकिल से ही गांवों का भ्रमण करेंगे।इस दौरान पवन कुमार,अमित गुर्जर, संजय श्रीवास, रा...