फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- थाना उत्तर क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज गति से जा रही बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बाइक सवार ककरऊ के समीप जलेसर की तरफ जा रहे। ए क साइकिल सवार बाइक के सामने आ गया। अचानक साइकिल आने से बाइक चालक हड़बड़ा गया। चालक के हड़बड़ाते ही बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार किशन स्वरूप, राकेश तथा हरि घायल हो गए। तीनों घायल कोटला रोड के रहने वाले है। हादसे के बाद में आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा उन्हें उपचार के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों के परिजन उन्हें घर पर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...