गाजीपुर, नवम्बर 13 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के अरंगी गांव के पास गुरुवार को एक साईकिल सवार छात्रा को बचाने के दौरान कार चालक अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे, सभी सुरक्षित रहे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बिहार के कैमूर जनपद के रामपुर निवासी रवि सतेंद्र पाल कार लेकर दिलदारनगर जा रहे थे। छात्रा को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी खेत में चली गई। किसी को चोट नहीं आई, लेकिन घटना से ग्रामीण सकते में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...