वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता।प्राइमरी स्कूल नैपुरा में मंगलवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें कम्पोजिट स्कूल सुंदरपुर, प्राइमरी स्कूल नैपुरा और कम्पोजिट स्कूल नवीन की 40 मेधावी छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम भी मौजूद रहे। एनएचएआई के मेंबर एडमिनिस्ट्रेशन विशाल चौहान ने बताया कि यह पहल उनकी समुदाय विकास नीति का हिस्सा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी (बिहार) एन.एल. येओतकर, यूपी (पूर्व) के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक आर.के. वर्मा और अरुण कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान रोडीज़ के हेड ऑफ ऑपरेशन्स अश्विनी शर्मा ने भी सहभागिता दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...