बलिया, जुलाई 10 -- बलिया। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत राज 'भारत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविन्द चौधरी तथा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामाशंकर राजभर की मौजूदगी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुशांत को सदस्यता ग्रहण करायी। सुशांत राज भारत अन्ना आंदोलन से लेकर कुछ माह पहले तक आम आदमी पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। बताया कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक प्रासंगिकता को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि हर क्षेत्र में विफल भाजपा सरकार को हराकर सपा ही प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है। सुशांत के साथ राजकुमार मौर्य, मुकेश सोनी, अविनाश वर्मा, दुर्गेश यादव, बिहारी लाल यादव, मनन सोनी, अजीत तिवारी, आशुतोष पाठक, उधारी राजभर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.