मैनपुरी, अप्रैल 7 -- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सरैया में मां काली और बजरंग बली मंदिर की ओर से सोमवार को साइकिल दौड़ का 10 वां कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिल दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसजेडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल ने किया। इससे पहले आयोजक रघुनाथ सिंह पाल ने प्रधानाचार्य का स्वागत किया। दो किमी साइिकल दौड़ में नगला रमन के विनय यादव ने प्रथम, बीनामऊ के अमन पाल ने द्वितीय, जमथरी के वैभव कुमार ने तृतीय, सरैया के हिमांशु व अंशुल पाल ने चतुर्थ स्थान पाया। दो किमी युवा दौड़ में भी विनय यादव ने प्रथम स्थान पाया। संतोषपुर के आदित्य पाल ने द्वितीय, अश्वनी पाल ने तृतीय, संदीप ने चौथा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 800 मीटर में दौड़ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.