देहरादून, जनवरी 21 -- ऋषिकेश। वसंत उत्सव में दूसरे दिन स्व. रामबाबू गोयल की स्मृति में साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। सीओ पूर्णिमा गर्ग ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एनडीएस स्कूल के भानु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अभी श्री भरत मंदिर परिसर में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन चल रहा है। शाम को तत्व बैंड का सांस्कृतिक कार्यक्रम होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...