हरदोई, दिसम्बर 11 -- बेनीगंज। महडौरा गांव निवासी अंकित प्रताप नगर चौराहा देशी शराब ठेके के पास दुकान लगाता है। अंकित ने तहरीर में बताया कि बुधवार शाम को दुकान के पास से साइकिल चोरी हो गई है पर चौकी प्रताप नगर चौराहा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परेशान दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक से खुलासा करने की मांग की है। वही चौकी सिपाही पर धमकाने का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...