बेगुसराय, फरवरी 24 -- गढ़हरा(बरौनी)। आरपीएफ पोस्ट गढ़हरा से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे यार्ड डिपो से लगातार साइकिल की चोरी होने से रेलकर्मी परेशान हैं। मंगलवार की सुबह भी एक रेलकर्मी की साइकिल स्टैंड से गायब हो गयी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त की जा रही है। रेलकर्मी रंजीत कुमार,मुरारी कुमार आदि ने साइकिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। गढ़हरा थानाध्यक्ष योगेंद्र राम ने बताया कि यह मामला आरपीएफ से भी जुड़ा है। दोनों मिलकर कारगर कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...