मऊ, दिसम्बर 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में आगामी तीन जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा जन जागरण अभियान तेज कर दिया है। रविवार को साइकिल और बाइक जुलूस निकाल कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। स्वयंसेवकों का दावा है कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण और हिन्दू समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। हिंदू सम्मेलन को लेकर बीते 26 दिसंबर को अफीम कोठी ग्राउंड में भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिसके बाद से आयोजन समिति के लोग सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं। रविवार को आरएसएस के विभाग कार्यवाहक विनोद वर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने साइकिल और बाइक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर ...