कटिहार, दिसम्बर 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कोशकीपुर गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर रविवार की दोपहर साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तिनघरिया निवासी अनंत कुमार (50 वर्ष) एवं कोशकीपुर निवासी जितेंद्र कुमार (42 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों तथा पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पांडेय ने जितेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं अनंत कुमार का इलाज सीएचसी में ही किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.