दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। साइकिलिस्ट सुमन कुमार की मदद के लिए शहर के कई गणमान्य आगे आए हैं। सुमन को रेसिंग साइकिल तथा उससे संबद्ध उपकरणों के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपए की सहयोग राशि दी गयी है। इससे अब उसे प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी। सुमन के रेसिंग करियर से प्रभावित होकर मां श्यामा मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष प्रो. जयशंकर झा ने उसे अपना मानस पुत्र बना लिया है। उज्ज्वल कुमार से उसके बारे में जानकारी प्राप्त होने पर शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी ओर से भरपूर आर्थिक सहयोग करने का वचन दिया। कला संस्कृति युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य सह इस अभियान के संयोजक उज्ज्वल कुमार ने डॉ. राय एवं प्रो. झा के प्रति उन दोनों से रेसिंग साइकिल तथा उससे संबद्ध उपकरणों के लिए मिली लगभग डेढ़ लाख की राशि के लिए आभार जताया। उज्ज्वल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.