कटिहार, मार्च 26 -- समेली, एक संवाददाता उच्च माध्यमिक विद्यालय मलहरिया की दो छात्र प्रज्ञा राज और लाडली कुमारी को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 21वें नेशनल माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2024- 25 के लिए चयन किया गया है। ये पंचकूला (हरियाणा) में 28 मार्च से 31 मार्च तक होने वाले आयोजन में बिहार टीम के सीनियर एवं सब जूनियर आयु वर्ग के लिए बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रों को शुभकामना के साथ रवाना करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजयम् एवं कटिहार जिला साइकलिंग खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.