गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। 29 से 31 जनवरी तक चेन्नई में आयोजित एशिया कप साइकिलिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के आमिर रियोज ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। उक्त संबंध में प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि आमिर ने मेडल प्राप्त कर गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मो. आमिर पलामू प्रमंडल के पहले ऐसे खिलाड़ी है जिसे देश के तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला और अपने पहले प्रतियोगिता में ही देश के लिए पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने का काम किया। आमिर की उपलब्धि पर बंशीधर नगर के साथ-साथ गढ़वा जिला और झारखंड के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। उसकी उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मो. मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.