भागलपुर, फरवरी 9 -- अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाने के लिए बिहार की टीम रविवार को नवगछिया से रवाना हो गई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह और भागलपुर साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। कटिहार साइकिलिंग संघ के सचिव संतोष कुमार को टीम मैनेजर और रवि रंजन को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.