हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय टैलेंट ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चयनित प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुक्रवार को ट्रायल रोड साइकिलिंग, ट्रैक साइकिलिंग और एमटीबी (माउंटेन टेरैन बाइक) साइकिलिंग श्रेणियों के लिए बालक एवं बालिकाओं के लिये आयोजित किया गया था। अंडर-16, अंडर-15 और अंडर-14 आयु वर्ग की कुल 30 बालिकाओं ने भाग लिया। इनमें 1600 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप और फ्लाइंग जंप जैसे फिटनेस टेस्ट शामिल थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और उत्तराखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के सदस्य मनीष वर्मा के मार्गदर्शन में ट्रायल का संचालन हुआ। निर्णायक मंडल में कोच किशोर पाल, महेश बिष्ट, त्रिलोक जीना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.