अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नौरंगी लाल राजकीय इंटर कालेज अलीगढ़ के विज्ञान शिक्षक एवं जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब राजीव कुमार अग्रवाल का चयन इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के लिए किया गया। राजीव साइंस सफारी में शामिल होने वाले देश के 200 शिक्षकों में से एक होंगे। उन्होंने बताया कि साइंस फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार की हैंड्स ऑन एक्टिविटीज, नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ डूइंग बाई लर्निंग आधारित टीएलएम भी देश भर से प्रदर्शित होंगे। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। राजीव की भागीदारी से प्राप्त अनुभव निश्चित रूप से हमारे छात्रों के लिए विज्ञान को समझने के नए द्वार खोलेगा। ऐसे मंच शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों और तकनीकों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा मैं इस 'साइंस सफारी' क...