चाईबासा, फरवरी 21 -- गुवा, संवाददाता। नुईया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बाल मेला का आयोजन हुआ। इसमें रंगोली, पोस्टर, स्लोगन व साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, मेंढक रेस, बोरा रेस, बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार मंच की सलाहकार पदमा केसरी व एस्पायर की अलेप्पी कोऑर्डिनेटर सुदीपा सेनापति भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर उनकी सराहना की। देवकी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आगे चलकर यही ...