मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमपीएस साइंस कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय कंप्यूटर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा रिसर्च, डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी सेल के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का विषय 'स्मार्ट स्किल्स फॉर स्मार्ट कैंपस : आईसीटी आधारित डिजिटल प्रोडक्टिविटी एवं ऑफिस ऑटोमेशन टूल्स' था। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम में ललित नारायण तिरहुत कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एजाज अनवर मुख्य संसाधन के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी के साथ बदलते डिजिटल युग में आवश्यक कंप्यूटर कौशलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्...