रांची, फरवरी 21 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बाघवार अकादमी के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह परीक्षा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। इस वर्ष विद्यालय के 67 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, इनमें कई छात्रों ने इंटरनेशनल टॉपर और गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए। सफल छात्रों में नैरा जन्नत (442वीं रैंक), वैष्णव आर्य (604वीं), देव गुप्ता (938वीं), देव कुमार शाही (1401वीं) और रशी कुमारी (1264वीं) शामिल हैं। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार, प्राचार्य अरुण बाघवार और समन्वयक हरे कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.