बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- सांढ़ के हमले से चरवाहा घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के कैथवां गांव के बधार में भैंस चरा रहे चरवाहे कुंदन पासवान पर एक सांढ़ ने हमला कर दिया। हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में अन्य चरवाहों की मदद की तो कुंदन की जान बच पाई है। घायल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां से पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...