कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुरवा परजनी के पास कैनाल रोड पर शुक्रवार रात में एकाएक भागकर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार बहराइच निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह झींझक में बन रही रेलवे की बाउंड्रीवाल में ठेकेदार के अंडर में सुपरवाइजर का काम करता था।सूचनापर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में सीएचसी झींझक भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। ग्राम इटैया विश्वेश्वर गंज बहराइच का रहने वाला पैंतीस वर्षीय विवेक शुक्ल पुत्र काली प्रसाद रेलवे के ठेकेदार लखनऊ निवासी अंकुर पटेल के साथ बतौर सुपरवाइजर काम करता था। शुक्रवार देर रात वह झींझक से बाइक से दिबियापुर जा रहा था। झींझक कैनाल रोड पर सरदारपुरवा परजनी के पास एकाएक भागाकर आए सांड़ से उसकी ब...