प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रदयालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार मिश्रा किसी काम से कहीं जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पर रास्ते में निराश्रित मवेशी (सांड़) बैठा था। विवेक ने उसे रास्ते से हटाने का प्रयास किया तो सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोटें आईं। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...