बाराबंकी, फरवरी 14 -- रामसनेहीघाट। कोटवा सड़क कस्बे में शुक्रवार देर रात एक अधेड़ की सांड़ के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों ने आवारा पशु को पकड़वाने की मांग की है। क्षेत्र के कोटवा सड़क निवासी संतोष के अनुसार उनके पिता विद्याराम रावत शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। सड़क किनारे पहुंचते ही वहां घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक विद्याराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सांड़ पहले भी कस्बे में हमला कर चुका है। कुछ समय पूर्व...