संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांड़े खुर्द गांव में रविवार की देर रात किराने की दुकान में आग लगने से लगभग दो लाख रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना शार्ट सर्किट से होने की संभावना जताई जा रही है। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सांड़े खुर्द निवासी धर्मेन्द्र शुक्ल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार की देर रात अचानक उनके दुकान में आग भड़क उठी। आग लगने की जानकारी मिलते ही नागेन्द्र शर्मा, सर्वेश सिंह, मुकेश गुप्ता, विजय प्रताप मिश्रा, सूरज शर्मा, सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.