बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- हवा की सेहत में मामूली सुधार के बाद फिर एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर बढ़ता जा रहा है। अब सोमवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई 234 पर दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले 18 अंक तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नमी के चलते प्रदूषण के कण निचली सतह पर बने रहे। जिससे लोगों के स्वास्थ प्रभावित होने का खतरा बना रहा। हवा में घुले प्रदूषण के कणों के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों की सांसें फूल रही हैं। दीपावली के बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस बीच एक-दो दिन के लिए हवा साफ हुई, मगर राहत के बाद फिर एक्यूआई बढ़ गया। अब पिछले काफी दिनों से 200 के पार ही एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है। हवा में सुधार को लेकर किए जा रहे दावे फेल नजर आ रहे हैं। सड़कों पर नियमित छिड़काव भी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.