एटा, फरवरी 23 -- एटा, गांव गदनपुर निवासी अनूप सिंह ने बताया कि दादी बिट्टो देवी (70) को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे , यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। रारपट्टी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि पिता अनार सिंह (63) को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत सांस की बीमारी के चलते हुई। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें, ताकि समय रहते उपचार मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.