प्रयागराज, फरवरी 20 -- फाफामऊ। फाफामऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय का 28वां वार्षिक समारोह अन्वेषा- 2026 शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला एवं प्रो.हरि दत्त शर्मा, प्रो नीरजा सचदेवा, आशुतोष सुंदरम विशिष्ट अतिथि रहे। महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रो.संघ सेन सिंह ने प्रस्तुत की। छात्राओं ने एकल, युगल और सामूहिक नृत्य तथा गायन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर केएन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.समीर सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...