मऊ, मार्च 26 -- मऊ। प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जनपद के चारों तहसीलों और ब्लाक मुख्यालयों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर में सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विभागवार लगे स्टालों का मंत्री ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र, टैबलेट, स्वीकृत पत्र, चाभी चेक आदि का वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा हमारी संस्कृति हमारी धरोहर की अगर बात करें तो उसको पहचानने एवं दुनिया के पटल पर लाने का काम हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किया है। कहा कि आठ वर्षों से पहले गांव की हालत काफी खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.