बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- राजगीर, निज संवाददाता। महोत्सव के पहले दिन मुख्य मंच पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में धूम मचा दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कथक नृत्यांगना आकृति साव ने महाभारत के प्रसंग पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। भीम और जरासंध के मल्ल युद्ध को अपनी प्रस्तुति से जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि वह कोलकाता में नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है। मां अंतरा साव और पिता प्रवास साव का काफी समर्थन मिला। मिथिलांचल के लोक गीत सामा-चकैया पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। सामा खेल चलली, भौजी संग सहेली... गीत पर कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उपाध्याय कला केन्द्र के कलाकारों ने गजल व भजन प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.