भदोही, नवम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक और धार्मिक सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया। विभिन्न पर्यटन एवं संस्कृति स्थलों को प्रमुख स्थलों से जुड़े कलाकारों और स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास और रोजगार के साधनों का सृजन पर जोर दिया गया। सांस्कृतिक धरोहरों एवं परंपराओं को अक्षुण्ण बनाये रखने पर बल दिया गया। इस दौरान पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास को नए क्षेत्रों की पहचान करने के नवीन आयामों को रेखांकित किया गया। पर्यटन एवं सां...