गंगापार, नवम्बर 15 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। मेवालाल इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को सोरांव महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक विरासत, लोककला, शिक्षा एवं भारतीय परंपराओं के अद्भुत संगम के साथ कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहन बना दिया। मेवालाल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। इसके पूर्व सोरांव महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. बी.के. सिंह, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक बारा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उदयभान करवरिया, एडवोकेट राकेश पांडे ने संयुक्त रूप से आयोजक डॉ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.