बलिया, जनवरी 29 -- बलिया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि गंगा की हिफाजत समय की मांग है, तिजारत नहीं। राष्ट्रीय नदी गंगा सांस्कृतिक विरासत और विश्व की धरोहर है, जिसे धराधाम पर बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। तिवारी गुरुवार को दुबहड़ ब्लाक के दुधीपुर में आयोजित गंगा पंचायत को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गंगा को प्रणाम के साथ-साथ स्वच्छ रखने का इंतजाम करना चाहिए। जानकारी दी कि जिले के गंगातटीय ब्लाकों के गांवों में गंगा पंचायत कर स्वच्छ गंगा का अभियान तेज किया जाएगा। बैठक में भगवान यादव, शिवनाथ यादव, नंदजी, रविन्द्र, नरेन्द्र, रामजी यादव, बबलू आदि थे। यशराज ठाकुर ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...