लखनऊ, मार्च 23 -- -होली मिलन लखनऊ, संवाददाता। अब सेक्टर एम आशियाना का विकास कार्य रुकेगा नहीं, हमारे मुख्यमंत्री ने कह रखा है कि जनता की समस्या का तुरंत निदान करो। यह बातें महापौर सुषमा खर्कवाल ने झंडेवाला पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में कहा। यहां राज्य सांस्कृतिक विभाग की टीम के होली नृत्य समेत कई कई रंगारंग प्रस्तुतियाों ने लोगों का मन मोहा। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष आरके पांडेय, सेक्टर सचिव जेपी पांडेय, शशि अग्निहोत्री, शैल पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.