रिषिकेष, दिसम्बर 24 -- ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह आरोहण 2025 धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी 'घूमर' नृत्य, भगवान कृष्ण की जीवन लीला पर आधारित नृत्य, 'राम आएंगे...' गीत की प्रस्तुतियां दीं। भगवान गौतम बुद्ध की बौद्धिक यात्रा का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना। बुधवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आरोहण 2025 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक वीएन खन्ना और प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने किया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीएन खन्ना ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही समाज का मजबूत भविष्य तय करता है। ऐसे आयोजनो से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने की क्षमता वि...