मुंगेर, अप्रैल 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैती दुर्गापूजा के अवसर पर असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ मां दुर्गा के भक्ति गीत से हुआ। इसके बाद कलाकारों एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को देर राततक झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पहले समाजसेवी रंभा कुमारी ने दुर्गापूजा समिति के सदस्यों एवं थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार राय को सम्मानित किया। कार्यक्रम के उद्घोषक अनिल मंडल ने पूर्व मुखिया सदानंद सिंह के सौजन्य से मेला में सीसीटीवी एवं नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था को लेकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार, राजीव मंडल, प्रकाश मंडल, छत्रपति मंडल, उदय मंडल, पैक्स प्रबंधक गोलू कुमार, भाजपा नेता चंद्रशेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.