रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में रविवार को सांस्कृतिक मंच पर लोकसंस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने अपनी सशक्त आवाज में जागरुकता गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, लक्ष्मीनाथ महतो के नेतृत्व में न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र, बुढ़मू के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मधु मंसूरी ने कहा कि कलाकारों के लिए ऐसा मंच और जनता के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की यह पहल सराहनीय है। मेले के तीसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी और मानभूम छऊ नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। जन विकास मंच, कांके से शहाबुद्दीन अंसारी की टीम तथा युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.