मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर अध्य-वार्षिक उत्सव "जड़ों से पंखों तक" का भव्य आयोजन किया गया। मेजर योगेश गुलेरिया ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व संस्कार निर्माण का प्रेरक मंच बताया। प्रधानाचार्य नितिन रस्तोगी ने वार्षिक समीक्षा में शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन व नवाचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह, एडी बेसिक बुद्ध प्रिय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, विद्यालय अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, उपाध्यक्ष डा. राजशेखर गुप्ता, मैनेजर शिशुपाल गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, निखिल रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, कार्यकारी निदेशक मेजर योगेश गुलेरिया एवं प्रधानाचार्य नितिन रस...