कौशाम्बी, जनवरी 21 -- बीआरसी मूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय असवां में मंगलवार को संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा शिक्षा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पंचवटी पांडेय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने न केवल शिक्षा का महत्व रेखांकित किया बल्कि उपस्थित शिक्षकों को भी अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रेरित किया। संकुल शिक्षक लवकुश गौड़ ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना से निपुण लक्ष्य को सहजता से प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.