वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी, संवाददाता। बीएचयू में कौस्तुभ जयंती समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रुति शील उद्धव के तबला वादन से हुई। दूसरी प्रस्तुति में युगलबंदी सारंगी अनीश मिश्रा और ओमप्रकाश सहाय की रही। उन्होंने राग भीमपलासी में विलंबित एक ताल, मध्यलय तीन ताल, झाला और अंत में एक चैती की प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोह लिया। शास्त्रीय गायन में मेघनाकुमार ने नाद सो जानो सुर ज्ञानी, द्रुत रचना परंपरागत ढोलन मेंडी घर आनवी गीत से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। इसके बाद डॉ. अतुल शंकर ने बांसुरी वादन किया। आशीष नारायण त्रिपाठी के गायन और डॉ रंजना उपाध्याय के कथक से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रो. प्रवीण उद्धव, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.