प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज, सुलेमसराय का वार्षिकोत्सव आकृति-2026 शनिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (एनसीजेडसीसी) में मनाया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा जी, एडिशनल कमिश्नर सेन्ट्रल जीएसटी जितेन्द्र सिंह ने एवं दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने भारतीय परम्पराएं एवं विश्वास थीम पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक विधायक बारा, डॉ. वाचस्पति, चेयरपर्सन डॉ. मधुपति, प्रगति आर्या, प्राप्ति आर्या एवं आकृति आर्या उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या शारदा मिश्रा ने स्वागत व उप प्रधानाचार्य मंजीत कुमार कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.