सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर, संवाददात। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोतर महावि‌द्यालय का 34वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य डॉ. राजीव ‌द्विवेदी के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा व फैशन कम्युनिकेशन विभाग रायबरेली की विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतितियां दी। बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा अक्षरा अस्थाना द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रमों के साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन वंद...