प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। सरोज विद्या शंकर स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव 'हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर (2025-26)' का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज रहे। अध्यक्षता संस्थापक विद्याशंकर तिवारी ने की। अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। मेधावी छात्रों व पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में जनपद में पांचवां स्थान पाने वाली श्रेया त्रिपाठी सहित कई छात्रों को चेक व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...