लातेहार, नवम्बर 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना पर जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चंदवा द्वारा गाए गए स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मनिका और लातेहार ने आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि केंद्रीय विद्यालय लातेहार, लातेहार पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.