प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- जेबी सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, कोथरिया कालाकांकर में प्रबंधक योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में वसंत पंचमी के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय पर्व और ऋतु परिवर्तन के धार्मिक पर्व वसंत पंचमी पर छात्राओं ने जमकर प्रतिभा प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति के गानों पर नृत्य करते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही बटोरी। प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाते कहा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.